फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मासूम का शव तवी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घर से लापता हुए एक मासूम बच्चे का शव तवी नदी से सोमवार को बरामद हुआ है। वह रविवार देर शाम से लापता था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने जानकारी दी कि एक बच्चे का शव तवी नदी में उतरा रहा है। इसके बाद बाग-ए-बाहु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शिनाख्त करवाने पर पता चला कि वह शव लापता बच्चे अमन सिंह (6) निवासी रामबन का है। वह मौजूदा समय में अपने मां-बाप के साथ बाग-ए-बाहु इलाके में रहता था। एसएचओ सतीश कुमार ने कहा कि लापता होने के बाद बच्चे की रातभर तलाश की गई। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा खेलता हुआ तवी नदी के पास पहुंच गया होगा। वहां उसे किसी ने धक्का दे दिया होगा या खुद गिर गया होगा। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें