जम्मू (ब्यूरो)। बीरपुर इलाके में मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। विनोद कुमार (32) निवासी बीरपुर रात को अपनी दो पहिया वाहन से घर की ओर लौट रहा था। बीरपुर इलाके में ही सामने से आ रहे चारपहिया वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार भी हो गया। पुलिस विनोद कुमार को जीएमसी में ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उसे दम तोड़ दिया।