फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 30806 लोगों को लगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में रविवार को 30806 लोगों को टीका लगा। जम्मू संभाग में 13898 और कश्मीर संभाग में 16908 लोगों को टीका लगा। अब तक प्रदेश में 1625250 लोगों को टीका लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जम्मू जिले में 2 लाख 34 हजार 543 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जोकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर बारामुला जिला है यहां पर 125078 लोगों को वैक्सीन दी गई है। उधमपुर में 57105, राजोरी में 43700, कठुआ में 68458, पुंछ में 33772, रामबन में 28034, डोडा में 35146, रियासी में 24919 लोगों को टीका लग चुका है। श्रीनगर जिले में 31487, कुलगाम में 31870, अनंतनाग में 67951, शोपियां में 33275, पुलवामा में 41588, बडगाम में 76692 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। संभागीय स्तर पर बात करें तो जम्मू संभाग में 846119 व कश्मीर संभाग में 779131 लोगों को कोविड वैक्सीन अब तक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें