फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में छह लाख बिजली उपभोक्ता 30 फीसदी ही नियमित भर रहे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बिजली विभाग के उपभोक्ता बिल भुगतान से कन्नी काट रहे हैं। हर माह मुश्किल से 30 फीसदी लोग ही बिल जमा करवा रहे हैं जबकि 70 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में छह लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शन हैं। अब विभाग ने सख्ती करते हुए नोटिस जारी कर ताबड़तोड़ कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इसके बावजूद भी तार में तार फंसाकर बिजली चोरी का क्रम जारी है। पीडीडी सूत्रों के अनुसार कई मामलों में मीटर ठप होने के बावजूद बिजली सप्लाई हो रही है। ऐसे उपभोक्ताओं के नाम बिल आता भी है तो उसके बिजली यूनिट कम होते हैं। इस माह भी बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
हर माह डेढ़ से दो करोड़ का ही राजस्व
हर माह छह करोड़ की जगह सरकारी खजाने में डेढ़ से दो करोड़ रुपये ही जमा हो रहे हैं। डेढ़ करोड़ की बिजली लाइन लॉस में दर्शाई जा रही है। जबकि विभाग के रिकॉर्ड में बिजली बिलों में कुल ढाई करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य ही दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन

लाखों उपभोक्ताओं से बिजली का बिल वसूला जाना है। विभाग कार्रवाई कर कनेक्शन भी काट रहा है। कुछ मामलों में मौके पर भी अदायगी की जा रही है। बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

- पीडी सिंह, एक्सईएन, पीडीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें