फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K में सेना का एक्शन: सोपोर में 3 आतंकी ढेर, शोपियां में 3 पकड़े, इंटरनेट सेवा बंद

Sat, 05 Aug 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
Indian army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के अंतर्गत आने वाले बारामुला जिले के सोपोर इलाके में शनिवार को सेना ने सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के बाद मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना और पुलिस के इस हमले में 1 जवान भी घायल हो गया है। खुफिया जानकारी के मुताबिक सेना को जिले के सोपोर स्थित अमरगढ़ इलाके में 2 से 3 तीन आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


आतंकियों को मारे जाने के बाद सेना ने 3 एके47 भी बरामद किया है। मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पुलिस ने पूरे सोपोर जिले में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है। वहीं सेना ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन तीनों को हथियारों की चोरी का मकसद दिया गया था।

इस जानकारी के बाद सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान इलाके में घेराबंदी करके आवागमन के सारे रास्ते सील कर दिए गये हैं।
विज्ञापन


अभी और आतंकियों की तलाशी जारी है। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते के अंदर कश्मीर सेना दवारा ताबड़तोड़ ऑपरेशन में कई आतंकियों को मार गिराया है । मारे गए आतंकियों में लश्कर का टॉप कमांडर अबु दुजाना भी शामिल है। हालांकि अब तक बारामुला में जारी ऑपरेशन पर सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन

Jammu kashmir police - फोटो : File Photo
उधर, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए एडिशनल डेप्युटी कमिश्नर ने आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि हंदवाड़ा में आज सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें