फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस, 3 की मौत, 18 घायल

Fri, 06 Apr 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
bus accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। विश्वभर में प्रसिद्ध शिवखोड़ी गुफा के दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस रियासी के पास गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 21 श्रद्धालु सवार थे।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 18 गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनसुार उत्तर प्रदेश के कुछ श्रद्धालु शिवखोड़ी में भगवान शिव की गुफा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच बस जैसे ही रियासी के पास पहुंची हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनसुार तेज रफ्तार में जा रही बस से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस में मौजूद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों के इलाज के लिए फौरन पीएचसी रियासी और पीएचसी राजोरी ले जाया गया। जहां से कुछ लोगों के जीएमसी जम्मू रेफर कर  दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल मृतकों और घायलों के नाम पते की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें