समय-समय पर की की जाती है जांच
मेडिकल काॅलेज से संबद्ध अन्य अस्पतालों के ब्लड बैंक व निजी अस्पतालों के ब्लड बैंक की जांच की जाती है ताकि यह पता किया जा सके कि जो रक्त मिला उसका पूरा सदुपयोग हुआ कि नहीं। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी खास ब्लड ग्रुप का रक्त होने के बाद भी उसका उपयोग नहीं हो पाता, ऐसे में मांग के आधार पर उसे दूसरे अस्पतालों को भी उपलब्ध करा दिया जाता है। लोगों को खास तौर पर जागरूक किया जा रहा है कि वह रक्तदान से घबराएं नहीं, रक्त की जरूरत जागरूकता से ही पूरी होगी।
मेडिकल कालेज में संचालित ब्लड बैंक में हर समय पर्याप्त संख्या ब्लड की उपलब्धता रहती है। यहां पर ब्लड की स्टोरेज क्षमता बेहतर है। आने वाले दिनों में इसे और अपग्रेड करने जा रहे हैं। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। निजी अस्पतालों में ब्लड बैंक की जानकारी नहीं है। -डाॅ. आशुतोष गुप्ता, प्रिंसिपल मेडिकल कालेज, जम्मू