फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा में 25 पत्थरबाज गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2017 07:00 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में 25 पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। साथ ही सुरक्षा बलों पर पथराव किया। 
विज्ञापन


जिले के ताहाब में सुरक्षा बलों ने बीती रात छापेमारी कर युवाओं को गिरफ्तार किया। इसकी सूचना मिलते ही वीरवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।

उन्होंने सरकार तथा सुरक्षा बलों के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। साथ ही सड़कों से वाहन भी नदारद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति बेकाबू होती देख आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवा पत्थरबाजी में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें