फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में 25% तक कम हुईं आतंकी घटनाएं

Wed, 17 Jun 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है और राज्य में सुरक्षा परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि किसी राज्य या देश के विकास के लिए पूर्व आवश्यकता है कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहूंगा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

वहां हिंसा के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट हुई है। केवल इतना ही नहीं, आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है। सिंह ने कहा कि विकास के लिए शांति और सुरक्षा का माहौल होना जरूरी है और जम्मू कश्मीर में उसके द्वारा यह माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें