शुक्रवार दोपहर देवा माई से कटड़ा की ओर आ रही एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार २५ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल कटड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया। पांच घायलों को गंभीर हालत में जम्मू मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार देवा माई मंदिर में दर्शन के बाद कटड़ा लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी बस दोपहर में करीब एक बजे एक तीखे मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर लगभग पचास फीट गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी मिलने पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
घायलों को खाईं में से निकालकर कटड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया। बीएमओ कटड़ा गोपाल दत्त अनुसार पांच घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जम्मू रेफर किए गए घायलों की पहचान यशराज निवासी सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, ऋषिदेव पुत्र जितेंद्र कुमार और नमिता शुक्ला निवासी उत्तर प्रदेश, राम कुबेर पुत्र गौरी यादव और अश्वनी राज पुत्र शिवनाथ निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन घायलों में राम केवल, नमिता शुक्ला, अमरिंद्र शुक्ला, बहादुर, सूर्यांश सभी निवासी सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के नाम शामिल हैं। दो अन्य घायल रामरति और संतराम भी उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। वहीं, हरिशंकर शाह, शिप्रा, शांति देवी, नीलम, शारदा, विकास, राधेश्याम, पारुल, अजय कुमार, गायत्री, नीलम सिंह, सुमन, जिनकानिया और राजीव दिल्ली के रहने वाले हैं।
Jammu & Kashmir: 25 people injured after a bus carrying them overturned at Katra in Reasi district; injured admitted to hospital pic.twitter.com/QrEoOC8MwZ— ANI (@ANI) October 13, 2017