फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मिले 246 कोरोना संक्रमित, बीएसएफ जवान समेत छह की मौत, कुल आंकड़ा 8676 पहुंचा

Tue, 07 Jul 2020 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में राजभवन के 13 कर्मचारियों समेत 246 और लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। सोमवार को कश्मीर में बीएसएफ जवान समेत और छह लोगों की मौत के साथ मरने वालों को आंकड़ा 139 पहुंच गया है। इसमें कश्मीर में 124 हैं। बीएसएफ जवान बिहार का रहने वाला था जो पंथा चौक में तैनात था। संक्रमित मरीजों में 36 जम्मू संभाग और 210 कश्मीर संभाग से हैं। राहत यह है कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 63 पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 8 और बाकी 55 कश्मीर संभाग से हैं। 

विज्ञापन


जम्मू जिला में छह पॉजिटिव मामलों में पांच ट्रैवलर हैं। इनमें एक बिश्नाह, 1 नगरोटा, 1 उत्साद मोहल्ला (एनएचएम का लैब टेक्नीशियन, मौजूदा ड्यूटी मढ़ में), 1 परगवाल से सैन्य कर्मी, 1 बीएसएफ जवान, 1 नागवनी से है। पुराने शहर के उस्ताद मोहल्ला को तारबंदी करके सील किया गया है। श्रीनगर से 65, बारामुला से 41, कुलगाम से 49, शोपियां से 12, अनंतनाग से 1, कुपवाड़ा से 3, पुलवामा से 34, बडगाम से 3, बांदीपोरा से 1, गांदरबल से 1, उधमपुर से 1, कठुआ से 5, रामबन से 3, सांबा से 13, पुंछ से 1, राजोरी से 4 और रियासी से 3 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में 3157 लोग निगरानी में लिए गए 
जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 3157 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 299748 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 40157 को घर पर क्वारंटीन, 3219 को अस्पताल में आइसोलेशन, 47 को अस्पताल में क्वारंटीन, 46777 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। इसमें 209410 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 406212 सैंपलों में से 397537 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 8675 पॉजिटिव मामलों में से मौजूदा 3219 सक्रिय हैं। इनमें 490 जम्मू संभाग और 2729 कश्मीर संभाग से हैं। जम्मू संभाग से 1305 और कश्मीर संभाग से 4013 पॉजिटिव मरीज रिकवर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें