अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कानून, न्याय व संसदीय मामलों के विभाग की ओर से 24 अधिकारियों, कर्मियों के तबादले, नियुक्तियां और अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इनमें अतिरिक्त सचिव, वरिष्ठ कानून अधिकारी, सहायक कानून अनुस्मारक, सहायक कानून अधिकारी शामिल हैं।
विभाग के सचिव अचल सेठी की ओर से जारी एक आदेश में अतिरिक्त सचिव सुहेल मुज्जफर को गृह विभाग नागरिक सचिवालय, अतिरिक्त सचिव सैयद सरफराज जहूर रिजवी को कृषि उत्पादन विभाग नागरिक सचिवालय, अतिरिक्त सचिव राहूफ अहमद खान को स्कूल शिक्षा विभाग नागरिक सचिवालय, अतिरिक्त सचिव शब्बीर अहमद दीदाद को पर्यटन विभाग नागरिक सचिवालय में भेजा गया है। अतिरिक्त सचिव विभाती शर्मा को जनजातीय मामलों के विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अतिरिक्त सचिव विकास चंद्र को कौशल विकास विभाग, वरिष्ठ कानून अधिकारी मोहम्मद यूसुफ फैजान को समाज कल्याण विभाग, उप कानून अनुस्मारक शबाना दुराननी को मुख्य संरक्षक वन जम्मू का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
इसी तरह, सहायक कानून अनुस्मारक शौवत अहमद बेजारद को झील संरक्षण प्रबंधन प्राधिकरण, साहिल सांगड़ा को जल शक्ति विभाग, शकील अहमद को जेएंडके जन सेवा आयोग में भेजा गया है। लुतफर रहमान को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशालय में अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।