फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 28 दिनों में सबसे कम 2237 मामले, 45 मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 2237 नए मामले आए। 26 अप्रैल को प्रदेश में 2137 मामले आने के बाद से यह सबसे कम मामले हैं। जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकार्ड गिरावट दर्ज हुई। यहां पर 854 मामले आए। वहीं कश्मीर संभाग में 1383 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, 45 मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग में 29 व कश्मीर में 16 मरीजों की जान गई है।
विज्ञापन

नए मामलों की बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 441, उधमपुर में 55, राजोरी में 66, डोडा में 43, कठुआ में 49, सांबा में 31, किश्तवाड़ में 47, पुंछ में 27, रामबन में 47, रियासी में 48 नए मामले आए हैं। वहीं कश्मीर के श्रीनगर जिले में 309, बारामुला में 103, बडगाम में 221, पुलवामा में 77, कुपवाड़ा में 203, अनंतनाग में 106, बांदीपोरा में 77, गांदरबल में 91, कुलगाम में 169 और शोपिया में 26 नए संक्रमित मिले हैं।
जम्मू संभाग में हुई 29 मरीजों की मौतों में जीएमसी जम्मू में 14, डोडा जीएमसी में एक, राजोरी जीएमसी में चार, सैन्य अस्पताल जम्मू में चार, सीडी अस्पताल जम्मू में एक, किश्तवाड़ जिला अस्पताल में तीन, रामबन जिला अस्पताल में एक व एक मरीज की मौत घर पर ही हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रदेश में मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़कर 3609 पर पहुंच गया है। कुल संक्रमित मामले 272858 हो गए हैं। हालांकि, एक्टिव मामले 45630 ही रह गए हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव मामले जम्मू जिले में 7053 हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीनगर जिला है। यहां पर एक्टिव मामलों की संख्या 5683 है। किश्तवाड़ जिले में सबसे कम एक्टिव मामले हैं। यहां पर केवल 314 मरीजों का ही उपचार अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें