फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सप्ताह में दो दिन आम वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलवामा के बाद बनिहाल में सेना के काफिले को निशाना बनाने की कोशिश पर केंद्र सरकार ने अहम निर्णय लिया है। इसके तहत जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सप्ताह में दो दिन सेना का काफिला गुजरने के वक्त आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह आदेश आज से उधमपुर जिले में भी लागू हो जाएगा। काफिला गुजरने के समय हाईवे पर धारा 144 रहेगी।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त उधमपुर पीयुष सिंगला व एएसपी राजीव पांडे ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि प्रतिबंध सप्ताह में केवल दो दिन रविवार और बुधवार को रहेगा। इन दो दिनों के दौरान नेशनल हाईवे पर आम वाहनों को सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक पूरी तरह से बंद कर रखा जाएगा। अभी इस फैसले को अस्थायी तौर पर दो महीनों के लिए लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को असुविधा हो सकती है। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इस फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर किसी नागरिक को इमरजेंसी में आवाजाही की जरूरत पड़ती है, तो ऐसे आपातकालीन केसों के निपटारे के लिए जिला विकास उपायुक्त व एसडीएम चिनैैनी को नियुक्त किया गया है, जो पुलिस प्रशासन के सहयोग से आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए इस पर अंतरिम फैसला लेकर इजाजत दे सकते हैं। फैसले को लागू करने में जनता से सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी शिकायत के लिए पीसीआर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें