फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटों के अंदर नहीं मिला मुआवजा, तो शुरू होगा उग्र आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने आगजनी से पीड़ित लोगों को तुरंत उचित मुआवजा देने की मांग पर न्यू प्लांट में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि आगजनी से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। यदि 72 घंटों के अंदर पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त जम्मू को भी इस बारे कई बार अवगत करवाया गया, मगर कुछ नहीं हुआ है। प्रभावित लोग सड़क पर आ गए हैं। दुकानें बुरी तरह से जल चुकी हैं। प्रशासन अभी तक प्रभावितों की सहायता के लिए नहीं पहुंचा। अधिकारियों ने सिर्फ मौका ही देखा। इस मौके पर सोनू गुप्ता, विनोद गुप्ता, थोडू राम, दलीप कुमार, देव राज, जतिंद्र गुप्ता और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें