फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाम न होने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अपर रैंबल पंचायत के चोपड़ा शाप, वाल्मीकि मंदिर व कालोनी एक, दो, तीन से करीब 280 ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची में न होने पर उन्होंने डीसी कार्यालय के बाहर पंचायत चुनाव अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने की वजह से वह शनिवार को मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता अश्वनी खजूरिया व पार्षद प्रीति खजूरिया के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अश्वनी खजूरिया ने कहा कि पंचायत चुनाव अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। उधमपुर ब्लाक में शनिवार को पंचायत चुनाव है और अपर रैंबल पंचायत के करीब 280 ग्रामीण मतदान नहीं कर सकेंगे। इनके पास वोटर कार्ड तो हैं, लेकिन मतदाता सूची में नाम ही नहीं है। यह सब चुनाव अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में शामिल वंदना ने बताया कि सोची समझी साजिश के तहत मतदाता सूची से नाम हटाया गया है। नई पंचायतें बनने पर प्रशासन की तरफ से नए सिरे से वोटर लिस्ट तैयार करवाई गई और इस सूची से कई ग्रामीणों के नाम हटा दिए गए हैं। उनके पास वोटर कार्ड तो हैं, लेकिन मतदान करने के लिए कोई सूची नहीं है। लंबे अर्से से ग्रामीण लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव में मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन अब मतदान करने के लिए कोई पहचान ही नहीं रखी गई है। कई बार इसकी जानकारी चुनाव अधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से लेकर कोई कदम नहीं उठाए, इसलिए आज सभी डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने मजबूर हुए हैं। प्रदर्शन के बाद सभी डीसी उधमपुर के पास पहुंचे। डीसी रविंद्र कुमार ने पूरी बात सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि अगर किसी ने जानबूझ कर वोटर लिस्ट मे कोई हेरा फेरी की है, तो वह इसकी जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें