बिश्नाह। कस्बे के अंतर्गत करेल मन्हास गांव के पास दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र सरदारी लाल निवासी पंडोरियां ब्राह्मणा के रूप में हुई है। घायल का जीएमसी जम्मू में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार करेल मन्हास गांव दो बाइक की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्होंने उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर संजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है, जिसे परिजन सीधे जीएमसी जम्मू ले गए हैं। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया और दोनों वाहनाें को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।