फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह की थिकसे सीट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के भाजपा के पूर्व मुख्य कार्यकारी काउंसलर डॉ. सोनम दावा के निधन के बाद से रिक्त पड़ी प्रतिष्ठित थिकसे सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा। यह सीट कांग्रेस ने जीत ली।
विज्ञापन

वीरवार को हुई मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार तोनडुप गायतसो को सर्वाधिक 1163 वोट हासिल हुए। जबकि भाजपा उम्मीदवार स्टेनजिन चोसफिल को 1053 वोट मिले। लेह की जिला विकास आयुक्त अवनी लवासा ने अमर उजाला को बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार तोनडुप गायतसो को विजेता घोषित कर दिया गया है।
2015 में लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए पहली बार परिषद का गठन किया था। कुल 26 सीटों में से थिकसे समेत भाजपा को 18 सीटें ही हासिल हुई थी। कांग्रेस को केवल पांच सीटें ही हासिल हो पाई थी। नेशनल कांफ्रेंस को दो और एक निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

थिकसे सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा के डॉ. सोनम दावा को मुख्य कार्यकारी काउंसलर बनाया गया था, लेकिन 2018 के जनवरी महीने में डॉ. सोनम दावा के निधन से थिकसे सीट रिक्त हो गई थी। भाजपा के लिए प्रतिष्ठित मानी जा रही थिकसे सीट के कांग्रेस की झोली में जाने को भाजपा के लिए लेह में बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें