हीरानगर। लगभग एक माह पहले पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई थी। उसके बाद किसानों खेतों से कई जिंदा मोर्टार शेल बरामद किए गए। सोमवार को भी बोबिया गांव के प्रदीप सिंह के खेत में एक जिंदा मोर्टार शेल मिला। प्रदीप ने तुरंत इसकी जानकारी बीएसएफ के जवानों की दी, जिसके बाद बीएसएफ की 173वीं बटालियन के जवानों ने उसे अपने कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया। 25 जनवरी को भी बोबिया गांव के खेतों में तीन जिंदा गोले मिले थे, जिसे सेना की टीम ने निष्क्रिय किया था।