फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए की जर्जर इमारत में चल रहा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर से तेरह किलोमीटर दूूर काल्डी सलगार क्षेत्र में कच्चे कमरे में मवेशियों के लिए बनाया गया वेटनरी सब सेंटर वर्षों से जर्जर इमारत में चल रहा है। इसमें दवाइयां रखने की भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। लोगों ने इसे अपग्रेड करने के साथ ही पर्याप्त दवाइयां मुहैया कराने, पक्की इमारत बनाने मांग की है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच बांके बिहारी, मुलख राज, द्वारिका नाथ, गणेश दत्त, मदन लाल ने बताया कि ग्रामीण मवेशियों के लिए दवाइयां लेने के लिए सब सेंटर में पहुंचते हैं। सेंटर से अप्पर थनोआ, अनसू, सुलगार सहित अन्य क्षेत्र जुड़े हैं। लोगों का कहना है कि कच्चे कमरे में बारिश के दिनों में पानी टपकता है। जिससे बड़ी मात्रा में दवाइयां खराब हो जाती हैं। सेंटर में दवाइयां रखने के लिए उपयुक्त अलमारी, फ्रिज व दूसरे संसाधन मौजूद नहीं हैं। लोगों ने विभाग से पक्की इमारत बनाने की मांग के साथ ही इसे अपग्रेड करने की मांग की। पूर्व सरपंच बांके बिहारी ने बताया कि यह सेंटर काफी पुराना है। जोकि गांव के किसी व्यक्ति से किराए पर लिया गया है, जिसमें इस वेटनरी सब सेंटर को चलाया जा रहा है।
इस संबंध में चीफ एनीमल हस्बेंडरी आफिसर दुर्गादास डोगरा का कहना है कि लोगों की मांग पर ही इस तरह से सेंटर चलाए जा रहे हैं। लोगों की ही इसमें मर्जी थी कि ऐसे सब सेंटर खोल कर लोगों को सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि जिला में सौ सेेंटर चल रहे हैं। मगर 29 सेंटर फर्स्ट एड ट्रायल के आधार पर चलाए जा रहे हैं। जब तक वे नियमित नहीं होते। तब तक इसमें कुछ नहीं किया जा सकता है। इस तरह के सेंटरों को नियमित करने के लिए सरकार को भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें