जम्मू (ब्यूरो)। अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर शिव मार्केट (रेलवे कालोनी) में एसपी सिटी साउथ संदीप चौधरी की अध्यक्षता में दुकानदारों के साथ एक बैठक की गई। बैठक एसडीपीओ सिटी ईस्ट अरुण सिंह जम्वाल भी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने सभी दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पुलिस का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने की स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन को जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के मद्देनजर पुलिस विभाग को आम लोगों के सहयोग की जरूरत है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। वहीं उन्होंने शिव मार्केट में दुकानदारों से अपील की कि अतिक्रमण न करें, ताकि जीएमसी को कार्रवाई न करनी पड़े।