फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में कोहरे से 21 उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड के बीच राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कोहरे ने 21 उड़ानें रद्द कर दीं। सभी उड़ानें रद्द होने से सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर भी पड़ा। मीरगुंड, श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर एक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए।

इस बीच विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन

अगले 48 घंटों में राज्य में बर्फबारी के साथ मैदानों पर हलकी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 28 नवंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले 48 घंटों में राज्य के तीनों खित्तों में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानों पर हलकी बारिश हो सकती है।

घाटी के अधिकांश हिस्सों को सुबह ही कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया था। हालत यह थी कि थोड़ी सी दूरी से भी साफ नहीं दिख रहा था। इसका असर ट्रेनों और वाहनों की आवाजाही पर भी दिखा। कोहरे ने वाहनों के पहिये थाम दिए।

श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री लुढ़ककर 11.6, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम का एक डिग्री कम 11.0, गुलमर्ग में 8.6, लेह में 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा 25.0, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में एक डिग्री कम 22.0 रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें