सर्द मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड के बीच राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कोहरे ने 21 उड़ानें रद्द कर दीं। सभी उड़ानें रद्द होने से सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।
सोमवार को कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर भी पड़ा। मीरगुंड, श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर एक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए।
इस बीच विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा।