सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग-2019 का फाइनल मुकाबला शाहीन एफसी ने अपने नाम किया। शनिवार को जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर हुए फाइनल मुकाबले में शाहिन एफसी ने विजय क्लब को 1-0 से हराया।
साइंस कालेज के मैदान पर हुए फाइनल मुकाबला रोमांच से भर था। शाहीन एफसी और विजय क्लब के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। मैच में दोनाें टीमों की ओर से शानदार खेल देखने को मिला। फाइनल हालांकि लो स्कोरिगं रहा, लेकिन मुकाबले में रोमांच अपनी चरम सीमा पर देखने को मिला।
मैच के शुरूआती आधे घंटे में ही शाहीन एफसी के राजेश थापा ने गोल दागा। शुरूआती बढ़ता शाहीन एफसी ने मैच के अंत तक बनाया रखा। इस दौरान दूसरे हाफ विजय क्लब ने गोल दागने की कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहे। फाइनल मुकाबले में मौसम के सुहाना मिजाज खेल प्रेमियों को मैदान तक लाने में कामयाबी पाई।
मैच में एस सुरेंद्र सिंह बंटी मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान एसएम गिल, शेख मोहम्मद, एस कुलदीप सिंह, रामेश चंद्र, विरेंद्र गुप्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।