जम्मू। केसी स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड एंड वैलस क्रिकेट बोर्ड के कोच रोडनी जोनस क्रिकेट की कोचिंग देंगे। 8 से 19 अप्रैल तक चलने वाली कोचिंग में राज्य के युवाओं को क्रिकेट के विभिन्न गुण और तकनीक को सिखाया जाएगा।
कोचिंग कैंप में नए और पहले से ही स्थापित क्रिकेट खिलाड़ी भी कोचिंग में भाग ले सकेंगे। राज्य में युवाओं की क्रिकेट की प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में भाग लेने के लिए युवाओं को केसी स्पोर्ट्स के मैनेजर से संपर्क करना होगा।