पुंछ। जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जिले में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए जम्मू-पुछ से कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला ने दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से नगर के कृष्ण चंद्र पार्क में जनसभा का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला ने लोगों से समर्थन मांगा। वहीं, भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। इस मौके पर प्रदेश सचिव गौरव कपूर, जिला प्रधान चौधरी अब्दुल गनी, युवा नेता संजीव कुमार और अभिनव शर्मा ने भी विचार रखे।