विजयपुर। आईजीपी और डिवकाम जम्मू ने शुक्रवार को विजयपुर में बन रहे एम्स स्थल का दौरा किया। उन्होंने एम्स क्षेत्र के निर्माण कार्य को जांचा और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में जल्द ही प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे। उसी के मद्देनजर शनिवार को अधिकारियों ने दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था जांची और निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके। इस मौके पर डीसी सुषमा चौहान, एसएसपी कौशल शर्मा के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो