कठुआ। शहर के शहीदी चौक पर देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहीदी चौक पर शाम सात के करीब दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें शमीना बेगम निवासी तीसा, चंबा (हिमाचल) और दीपू निवासी वार्ड एक कठुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।