फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए उधमपुर में लगेंगे 23 लंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अमरनाथ यात्रियों को इस बार उधमपुर जिले में 23 स्थानों पर लंगर की सुविधा मिलेगी। सभी लंगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगेंगे। इनका काम अंतिम चरण में है। 28 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ लंगर में प्रसाद की सुविधा मिलने लगेगी। इस बार लंगर में साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार अमरनाथ यात्रियों के लिए उधमपुर में 23 लंगर कमेटियों को लंगर लगाने की अनुमति दी है। टिकरी से चिनैनी नाशरी टनल तक राजमार्ग के किनारे 24 घंटे लंगर की सुविधा होगी। जिला प्रशासन ने अनुमति देने से पहले लंगर कमेटियों को सख्त निर्देश दिए हैं, जिनका पालन करने के बाद ही कमेटियां लंगर लगा सकेंगी।
पालीथिन पर रहेगा प्रतिबंध
इस बार सभी लंगर स्थल पर सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा। इसका अलावा किसी भी लंगर में न तो पालीथिन का इस्तेमाल होगा और न ही प्लास्टिक का। इसके अलावा हर लंगर के बाहर डस्टबिन होने चाहिए।
विज्ञापन

लंगर के बाहर तैनात रहेंगे चार से पांच जवान
लंगर स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। श्रद्धालुओें की सुरक्षा के लिए हर लंगर के बाहर चार से पांच जवान तैनात किए जाएंगे। पहले लंगर के बाहर एक या दो जवान तैनात किए जाते थे। पुलिस व प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। हर लंगर स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
इन स्थानों पर लगेंगे लंगर
बलीनाला, बट्टलवालियां चौक, मांड ईस्ट, काली मंदिर टिकरी, गरनई, बालियां, ठंडा पद्दर, जखैनी चौक, जखैनी, बड़ी बावली शिव मंदिर, बाबा सहज नाथ मंदिर फंगियाल, शिव मंदिर टिकरी, गोलमेला मोड़ रठियान, चंप्याड़ी केवी स्कूल के सामने, गोल मेला रठियान, फंग्याल डीपीएस के सामने, काली माता मंदिर राष्ट्रीय राजमार्ग, रठियान, थर्ड, चंप्याड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें