फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दवाओं के नमूने भरे, 7 दुकानें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में ड्रग विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर ने शुक्र्रवार को मेडिकल स्टोरों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान करीब 22 दवाइयों के नमूने भरे गए तथा सात दुकानों को नियमों का पालन न करने पर सीज कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को लोगों को कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बाजार में कई मेडिकल स्टोर ऐसे जहां प्रतिबंधित दवाएं धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। साथ ही ऐसी भी दवा की दुकानें हैं जहां दवा बेचने के नियमों का पालन नहीं किया जाता है। इस शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के असिस्टेेंट ड्रग कंट्रोलर आईएम पाला ने शुक्रवार को छापेमारी की। इस दौरान दवा की 22 दुकानों से जांच के लिए बेची जा रही दवाओं के नमूने भरे। साथ ही ऐसी सात दुकानों दो दिन के लिए के लिए सीज कर दिया जहां दवा बेचने के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि अगर कोई भी दुकानदारों दवा बेचने में कोताही करता हुआ पाया जाता है तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसमें लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें