फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सियासी से 20 श्रद्धालुओं ने मासिक त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा पूरी की

Mon, 16 Jun 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी से त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा यात्रा पर जाते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
रियासी। नगर के गणेश मंदिर से रविवार सुबह माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पर्वत परिक्रमा की मासिक यात्रा निकाली गई। यात्रा पर जाने के लिए सुबह 20 श्रद्धालु मंदिर के बाहर इकट्ठा हुए। मंदिर में माथा टेकने के बाद सभी भजन-कीर्तन करते हुए कालका माता मंदिर के मुख्य द्वार तक गए और वहां पर भी माथा टेका। बाद में श्रद्धालु एक वाहन में सवार होकर सुखालघाटी पहुंचे, जहां से पैदल यात्रा शुरू की। शाम को श्रद्धालुओं ने जंगल गली में स्थित काली माता मंदिर में माथा टेका और वाहन से कटड़ा होते हुए देर शाम वापस रियासी पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि हर महीने संक्रांति के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी की परिक्रमा यात्रा निकाली जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें