फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काली धार के समाधि मंदिर में सुनाई कथा

Mon, 16 Jun 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पौनी में कथा सुनने पहुंचीं महिलाएं। स्रोत : संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
पौनी। काली धार में स्थित समाधि मंदिर में कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथावाचक नारायण भारती ने भोजवंशी राजा सत्राजित की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृत्तांत महर्षियों की इच्छा से विस्तार से बहुत पहले द्वारका पुरी में भोजवंशी राजा सत्राजित रहता था। सूर्य की भक्ति व आराधना के बल पर उसने स्वमंतक नाम की अत्यंत चमकदार मणि प्राप्त की। मणि की कांति से राजा स्वयं सूर्य जैसा प्रभा मंडित हो जाता था। इस भ्रम में जब यादवों ने श्रीकृष्ण से भगवान सूर्य के आगमन की बात कही तब अंतर्यामी कृष्ण ने यादवों की शंका का निवारण करते हुए कहा कि आने वाले महानुभाव स्वमंतक मणिधारी राजा सत्राजित हैं, सूर्य नहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें