फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन: सनासर की हसीन वादियों में खिले 2.72 लाख ट्यूलिप, जानें जनता के लिए कब खुलेगा गार्डन

Thu, 06 Apr 2023 11:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सनासर में फूल खिलकर तैयार हो गए हैं और पर्यटकों के लिए ट्यूलिप गार्डन खुलने को तैयार है। मौजूदा समय में जो पर्यटक सनासर पहुंच रहे हैं। वे गार्डन को देखने का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Tulip Garden in Sanasar - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के बाद रामबन जिले के सनासर में ट्यूलिप गार्डन 2.72 लाख ट्यूलिप की खुशबू से महकने लगा है। मौसम में सुधार होने के बाद फ्लोरिकल्चर विभाग ने इसको खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। फूल अब पूरी तरह से खिलने लगे हैं और अप्रैल के दूसरे सप्ताह में इसको पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है। इस बार सनासर में हसीन वादियों के बीच ट्यूलिप गार्डन को देखने का आनंद कुछ खास होगा और पर्यटकों को पूरा कश्मीर पहुंचने का एहसास होगा।

विज्ञापन


कभी ट्यूलिप को देखने के लिए पर्यटकों को श्रीनगर जाना पड़ता था और इसके लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पर्यटक कुद व सनासर में भी ट्यूलिप गार्डन देखने का आनंद उठा रहे हैं। 

सनासर में पहले चार कनाल जमीन पर ट्यूलिप लगाए जाते थे लेकिन इस बार पहली बार 40 कनाल जमीन पर 2.72 लाख ट्यूलिप लगाए गए हैं। ट्यूलिप गार्डन मार्च के अंत में खुल जाना था लेकिन मौसम के खराब रहने और तापमान में गिरावट होने के कारण फूलों को खिलने में समय लग गया है। 
विज्ञापन


अब फूल खिलकर तैयार हो गए हैं और पर्यटकों के लिए ट्यूलिप गार्डन खुलने को तैयार है। मौजूदा समय में जो पर्यटक सनासर पहुंच रहे हैं। वह गार्डन को देखने का आनंद उठा रहे हैं लेकिन इसका उद्घाटन कर आधिकारिक तौर पर खोला जान बाकी है। पर्यटकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

पहली बार गार्डन में देखने को मिलेंगे 25 प्रकार के ट्यूलिप

फ्लोरिकल्चर विभाग पहले चार कनाल जमीन पर करीब पांच प्रकार के करीब ट्यूलिप लगाता था और पर्यटकों के लिए उत्सव का आयोजन करता था। लेकिन पहली बार सनासर में 25 प्रकार के 2.72 लाख ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं। इस बार ट्यूलिप गार्डन की सुंदरता खास है और यह कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन का अनुभव करवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें