पीर पंजाल रेंज के गुलमर्ग में शनिवार को दूसरे एडिशन की स्नो आटोक्रास फ्रोजन रश 2 को शुरू किया गया। कश्मीर की हसीन वादियों और बर्फ की सफेद चादर के बीच राज्य पर्यटन विभाग और गुलमर्ग डेवलपमेंट अथारिटी के सहयोग से इस दो दिवसीय आटोक्रास चैंपियनशिप में 50 प्रतिभागी 4x4 वाहनों के साथ शिरकत कर रहे हैं।
इस दौरान कश्मीर आफ रोड के संस्थापक अली साजिद ने कहा कि यह घाटी में एक बड़ी गतिविधि है। देश में यहीं पर स्नो आटोक्रास फ्रोजन रश दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में पहले तीन विजेताओं को क्रमश 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
बता दें कि देश का पहला स्नो आटोक्रास रेस यही पर हो रहा है। इस रेस से जुड़ी और आधिक जानकारी के लिए https://www.kashmiroffroad.com/bigfrozenrush2 से ले सकते हैं।