फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

Mon, 11 May 2015 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वाहन पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों के मुताबिक हमला दोपहर के समय हुआ, जब सीआरपीएफ का एक वाहन पैट्रोलिंग पर था। तभी घात लगाए बैठे आतंकियों ने हमला कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक दो जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आतंकियों ने जिले के हालमुल्ला इलाके में सीआरपीएफ की ओपनिंग पार्टी पर हमला कर दिया।

आतंकी हमलों में मरने वालों में एएसआई ओमकार सिंह और कांस्टेबल तिलकराज शामिल है। दोनों शहीदों सीआरपीएफ के 90 बटालियन के थे।

आतंकी सीआरपीएफ के वाहन पर अचानक हमला कर फरार हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें