फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने की जम्मू कश्मीर में दो क्लस्टर विश्वविद्यालयों की शुरूआत

Mon, 17 Apr 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
प्रकाश जावडेकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में दो कलस्टर यूनिवर्सिटी का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया। देश में जेएंडके पहला ऐसा राज्य बना है, जहां एक साथ दोनों कलस्टर यूनिवर्सिटी शुरू की गई हैं। उन्होंने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत देश के अन्य 17 प्रोजेक्टों को भी हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन


गवर्नमेंट पीजी महिला कालेज गांधीनगर जम्मू में एक समारोह के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी और राज्य मंत्री प्रिया सेठी मौजूद थे। एचआरडी मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े इन प्रोजेक्टों को डिजिटल लांच के माध्यम से देश को समर्पित किया। रूसा के तहत राज्य में खोली जा रही कलस्टर यूनिवर्सिटी का उद्देश्य देश में गुणवत्तीय शिक्षा को बढ़ावा देना है। उच्च शिक्षा में आधुनिक कोर्सों को बढ़ावा दिया जाएगा। 

कलस्टर यूनिवर्सिटी कश्मीर के अधीन अमर सिंह कालेज श्रीनगर, एसपी कालेज श्रीनगर, महिला कालेज एमए रोड श्रीनगर, गवर्नमेंट डिग्री कालेज बेमिना और कालेज आफ एजूकेशन श्रीनगर काम करेंगे। इसी तरह कलस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के अधीन जीजीएम साइंस कालेज, गवर्नमेंट एमएएम कालेज, एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स, महिला कालेज गांधीनगर और गवर्नमेंट कालेज आफ एजूकेशन कनाल रोड काम करेंगे। इसमें जीजीएम साइंस कालेज जम्मू और अमर सिंह कालेज श्रीनगर लीड और बाकी कांस्टिट्यूट के तौर पर काम करेंगे। कलस्टर यूनिवर्सिटी के लिए नए 124 पद सृजित किए गए हैं। रुसा के तहत खोली जा रही इन यूनिवर्सिटी पर 55-55 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें