जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम बाईपास चौक के पास सीआरपीएफ और पुलिस पार्टी पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस हमले में 29 बटालियन सीआरपीएफ का वायरलेस आपरेटर घायल हो गया। जानी नुकसान बचाने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से हवा में फायरिंग की गई क्योंकि इलाके में काफी भीड़भाड़ थी। फायरिंग के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा था।
#Visuals: 2 bike-borne terrorists attacked party of CRPF & J&K Police near Nowgam Bypass & fled. A CRPF personnel got injured in the attack. pic.twitter.com/Qd7FDeLlyi
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
CRPF DIG संजय कुमार ने बताया कि नौगाम सेक्टर में हुए हमले में घायल CRPF जवान की हालत खतरे से बाहर है। सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है।