फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू का 19वां दीक्षांत समारोह तीन को, केंद्रीय शिक्षा मंत्री देंगे डिग्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह तीन अगस्त को है। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे और छात्रों को पीएचडी की डिग्रियां व स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए जम्मू विश्वविद्यालय ने विभिन्न समितियां बनाई हैं, जिन्हें दीक्षांत समारोह को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2021, 2022 और 2023 के लिए पीएचडी डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। 2021 से दिसंबर 2023 तक 560 पीएचडी डिग्रियां और यूजी व पीजी उत्तीर्ण छात्रों को 216 पदक प्रदान किए जाने हैं। विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क के साथ 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। अभी तक बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। जम्मू विश्वविद्यालय में समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गठित समितियों ने कामकाज शुरू कर दिया है। समारोह में जम्मू विश्वविद्यालय से पास आउट छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें