फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 200 निजी स्कूलों की फीस संरचना की फाइलों को मंजूरी नहीं दे रहे शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएफआरसी अध्यक्ष से निजी स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। निजी स्कूलों की फीस संरचना को मंजूरी नहीं मिल रही है। जम्मू-कश्मीर फीस निर्धारण और विनियमन समिति (एफएफआरसी) को फाइलें भेजने के बावजूद भी फीस संरचना को मजूरी नहीं मिलने से निजी स्कूल परेशान हैं। विभिन्न स्कूल की 200 फाइलें सत्यापन व प्रति भूतिकरण के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के पास पड़ी हैं, लेकिन इन्हें मंजूरी नहीं मिल रही।
जम्मू संभाग के निजी स्कूलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर फीस निर्धारण और विनियमन समिति (एफएफआरसी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुनील हाली से मुलाकात की। एसोसिएशन के सदस्यों ने फाइलों का निपटारा समयबद्ध तरीके से नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। इस पर एफएफआरसी के अध्यक्ष ने सरकारी अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने पर नाखुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्कूलों की लगभग 200 फाइलें सत्यापन एवं प्रति भूतिकरण के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव (सदस्य सचिव) के पास मंजूरी के लिए रखी गई हैं, लेकिन आज तक फाइलों के निपटान के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों को प्रमुख सचिव के समक्ष इस बात को रखने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के सदस्यों ने निजी स्कूलों की फीस संरचना की मंजूरी के लिए दी जाने वाली फाइलों के शीघ्र निपटान के लिए जम्मू और कश्मीर विंग को अलग-अलग काम वितरित करने के फैसला का स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने दो साल से अधिक समय से लंबित फाइलों का निपटारा नहीं होने से एफएफआरीसी द्वारा जारी आदेशों के खिलाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें