नौशेरा। किला दरहाल तहसील के मोड़ा कंपला में दफनाया गया शव करीब सात माह बाद बाहर निकाल कर नौशेरा ब्रिगेड के हवाले कर दिया। इसे बुधवार को पुंछ के चक्कां दा बाग राहें मिलने से पीओके भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार 23 जुलाई, 2018 को पीओके निवासी शब्बीर का शव नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास से बरामद किया गया था। मौके पर कोई पहचान होने नहीं होने पर उपजिला अस्पताल नौशेरा में पोस्टमार्टम के बाद किला दरहाल के मोड़ा कंपला में दफनाया था। हाल ही में पाकिस्तानी सेना ने युवक की पहचान को भारतीय सेना के साथ साझा किया गया। इसके बाद सेना ने पुलिस को बताया। मंगलवार को डीसी राजोरी मोहम्मद एजाज अहमद असद के निर्देश पर तहसीलदार किला दरहाल सुरेश नगयाल, एएसपी नौशेरा गिरधारी लाल, ओकॉफ के मोहम्मद क्यूम आदि की मौजूदगी में शव को निकाल कर सेना के हवाले किया गया। शव को चक्कां दा बाग के रास्ते बुधवार को पाकिस्तान सेना के हवाले किया जाएगा।