उधमपुर। यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए पुलिस ने मंगलवार को वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ रखी। दो दिन से रोके गए वाहन जब मंगलवार सुबह छोड़े गए तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद दिन भर रेंग-रेंग कर वाहन श्रीनगर की तरफ रवाना हुए।
मंगलवार को सुबह के समय रोके गए वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया। सबसे पहले यात्री व निजी वाहन रवाना किए गए। फिर दोपहर के बाद ट्रकों को रवाना किया गया। सैकड़ों की संख्या में ट्रक जब एक साथ निकलने लगे तो देखते-देेखते जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम में शहरवासियों के भी वाहन फंस गए और वाहनों के लिए निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस ने भी जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रयास शुरू कर दिया। शाम तक वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ थी और ट्रक रेंग-रेंग कर घाटी की तरफ रवाना हो रहे थे। जाम में चिनैैनी की तरफ जाने वाले यात्री वाहनों के फंसने पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।