जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर लगे एस्केेलेटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कंपनी की ओर से सुरक्षा और अन्य जांच पूरी होने पर इसी सप्ताह यात्री एस्केलेटर का उपयोग कर पाएंगे। रेलवे का बहुआयामी प्रोजेक्ट एस्केलेटर की सुविधा शुरू होने से अमरनाथ यात्रियों और वैष्णो देवी के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। एस्केलेटर लगने से बच्चों, विकलांगाें और बुजुर्गों को सीढ़ियां चढ़ने से निजात मिलेगी। यात्री स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म तक पहुंच जाएंगे। जम्मू के एडीआरएम रमणीक सिंह ने कहा कि रेलवे इस सप्ताह एस्केलेटर की शुरुआत करने जा रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से 25 हजार से अधिक यात्रियों की संख्या वाले स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाने की योजना है।