फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर डीसी ने लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के थन्नामंडी सब डिविजन के एसडीएम ने सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के निलंबन आदेश पर डीसी ने रोक लगा दी है। हेडमास्टर को उसी स्कूल में काम करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थन्नामंडी के एसडीएम ने लड़कों के सरकारी मिडिल स्कूल थन्नामंडी के हेडमास्टर तारिक महमूद को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। एसडीएम ने बताया था कि कुछ दिन पहले उक्त हेडमास्टर ने सोशल साइट्स पर एक संदेश अपलोड कर बताया था कि थन्नामंडी के एक सरकारी स्कूल की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। एसडीएम ने जब स्वयं स्कूल का दौरा किया तो पाया कि स्कूल में कहीं कोई अवैध अतिक्रमण नहीं किया गया है। जांच करने पर पाया गया कि हेडमास्टर ने गलत जानकारी अपलोड कर जिला प्रशासन और सब डिविजन प्रशासन को गलत सूचना दी है।
एसडीएम ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए हेडमास्टर को तत्काल निलबिंत कर जांच के आदेश जारी कर दिए। दूसरी तरफ एसडीएम के निलंबन आदेश की खबर जब डीसी राजोरी को लगी तो उन्होंने तत्काल एसडीएम के निलंबन आदेश पर रोक लगा दी। डीसी ने अपने आदेश में हेडमास्टर को उसी स्कूल में ड्यूटी करते रहने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें