जम्मू। श्रीनगर हाईकोर्ट कांप्लेक्स में कंप्यूटर सेक्शन एवं सर्वर रूम और 10 जी स्पीड वाली एलएएन सुविधा शुरू की गई है। चीफ जस्टिस बदर दुरेज ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया। 10 जी एलएएन सुविधा देने वाला यह देश का दूसरा कोर्ट है। चीफ जस्टिस ने इंजीनियरों से कहा कि इसे अपग्रेड करके रखें। इसी तरह की सुविधा जम्मू हाईकोर्ट कांप्लेक्स में भी दी जाएगी। इस पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।