बिलावर। विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई की बैठक श्री रघुनाथ मंदिर लाखड़ी में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में वीएचपीए बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैैठक में लव जेहाद और जातिवाद के प्रति सचेत करने के अलावा युवाओं में बढ़ रही नशे की लत पर गहरी चिंता जताई गई।
वीएचपी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने कहा कि प्रदेश में लव जेहाद के बढ़ते मामले समाज के लिए चिंता का विषय हैं। लव जेहाद के तहत एक सोची समझी साजिश के जरिये हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव.गांव जाकर लोगों विशेष तौर पर लड़कियों को लव जेहाद के बारे में जागरूक करें। इसके अलावा उन्होंने जातिवाद पर कहा कि कुछ शरारती तत्व जातिवाद का जहर घोल कर देश और समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे देश और समाज दुश्मन लोगों के मंसूबों को हमें विफल करना है। उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग अफीमए भांगए चरस व ड्रग्स का सेवन कर न केवल अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है बल्कि इससे समाज में कई प्रकार की दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह इन सामाजिक बुराईयों को दूर करने में अपना योगदान दें। बैठक में वीएचपी के जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन पवन कुमार शर्माए तारा चंदए विजय कुमार शर्माए दिनेश खजूरियाए मोहिंद्र सिंह मनकोटियाए भगतराम शर्माए बाबू रामए काकूरामए बलवीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।