सांबा। जिला भर के संपर्क मार्गों पर धड़ल्ले से ओवर लोडिंग जारी है। प्रशासन की ओर से भी ऐसे वाहनाें के खिलाफ कोई उचित कार्यवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर आम लोगों में रोष पनप रहा है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दीपक, राजेंद्र , गोपाल आदि ने बताया की ओवर लोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिला के संपर्क मार्गों की ओर चलने छोटे बड़े वाहनों के चालक यात्रियों को ठूंस कर भरते हैं यही नहीं वाहन के पीछे एवं ऊपर भी यात्रियाें को ठूंसा जाता है। उनके अनुसार यह सब कुछ जिला प्रशासन की आंखों के सामने हो रहा है। लोगों ने बताया कि गत दिनों संाबा के रख अंब टाली क्षेत्र में ओवर लोड यात्री मिनी बस मार्ग पर पलटने से दो लोगाें की मौत हो गई थी। लेकिन फिर भी प्रशासन की आंखे नहीं खुल रही है।