फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 19 आतंकियों का हुआ खात्मा, शोपियां मुठभेड़ पर आईजी कश्मीर ने कही यह बातें

Mon, 22 Mar 2021 01:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
घाटी के युवा आतंकी बन रहे हैं
विज्ञापन

घाटी में आतंकवाद का हिस्सा बनने वाले युवाओं से आईजी कश्मीर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान अपील की है कि वह किसी भी गोलाबारी से पहले या बाद में आत्मसमर्पण कर दें। साथ ही उन्होंने ऐसे युवाओं के माता-पिता से भी अपने बेटों को आतंकवाद का रास्ता छोड़ने के लिए समझाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मीडिया क्षेत्र भी अहम भूमिका निभा सकता है। उनका कहना है कि हम उन युवाओं का खुले दिल से स्वागत करते हैं जो उग्रवाद से दूर रहने के लिए तैयार हैं।

आईजी कश्मीर ने कहा कि आतंकी के पकड़े जाने के बाद आत्मसमर्पण कर सकते हैं या फिर किसी मुठभेड़ को अंजाम देने से पहले ही आत्मसमर्पण किया जा सकता हैं। हम हमेशा उन लोगों का स्वागत करेंगे जो हिंसा का रास्ता छोड़ना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि लोग अपनी आजीविका कमाएं और अधिक से अधिक पर्यटक कश्मीर घाटी की यात्रा करें। उनका कहना था कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि स्कूल और कॉलेज पूरे साल सामान्य रूप से कार्य करें और ऐसा केवल शांतिपूर्ण वातावरण में ही संभव है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर कोरोना वारियर्स : न डरे न हारे...परिवार से दूर महीनों अस्पताल को ही बना लिया घर

इस दौरान आईजी कश्मीर ने बताया कि अब तक 19 आतंकी मारे गए हैं और वहीं 18  युवा आतंकवाद में शामिल हुए हैं। शोपियां मुठभेड़ पर आईजी ने बताया कि इस मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है जिसमें से आकिब आत्मसमर्पण करना चाहता था पर लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। वहीं उन्होंने दावा किया है कि इस साल शांतिपूर्ण तरीके से अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें