फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: आठवीं कक्षा में मयंक व दीया ने नाम रोशन किया

Sun, 14 Apr 2019 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आरएस पुरा के वार्ड नौ के मयंक गुप्ता ने आठवीं कक्षा में दूसरा स्थान पर प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मयंक के पिता संजय गुप्ता व माता नीशा गुप्ता ने कहा कि उसकी मेहनत का परिणाम बेहतर आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। मयंक ने कहा कि वह बैंक अधिकार बनना चाहता है।
विज्ञापन


इसी वार्ड के दीया अग्रवाल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वह सीए बनना चाहती हैं और कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए कहा। दीया ने कहा कि आज अभिभाव को मोबाइल का अधिक प्रयोग करने पर शिकायत रहती है। ऐसे मेेें शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को भी चाहिए कि वह मोबाइल का कम प्रयोग करें।

सीमावर्ती गांव व्यासपुर प्रलाह न्यू जनता हाई स्कूल का परिणाम सौ प्रतिशत रहने के साथ निखिल इनगोत्रा ने नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं आजाद हाई स्कूल कलयाणा की साक्षी सैनी ने दसवां स्थान प्राप्त किया। प्रिसडाल हायर सेकेंडरी स्कूल के सौरव पीखन ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं मीरां साहिब जोन के नव शीशु विकास केंद्र बडियाल ब्राह्मणा हाई स्कूल का परिणाम सौ प्रतिशत रहा। आठवीं कक्षा में पलक शर्मा, महक रैना, नेहा शर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य शाम लाल शर्मा कहा कि बच्चों की कड़ी मेेहनत के चलते ही स्कूल का परिणाम सौ प्रतिशत रहा। इस दौरान तीन बच्चों को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। शिक्षक नीलम रैना, मोहित शर्मा सहित बच्चों के परिजन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें