जम्मू में कुल्लिया से आरएस पुरा तक सड़क की जर्जर स्थिति में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए सुधार हो गया है। यहां के लोगों काफी समय से सड़क की हालत में सुधार करने की मांग कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के चलते इस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं।
सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव में सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सभा होने जा रही है। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने आनन फानन में कुल्लिया से आरएस पुरा सड़क पर तारकोल डलवाई है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार, अजय शर्मा, यशपाल सिंह रोहित शर्मा का कहना है कि गत वर्ष आरएस पुरा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आने पर भी इसी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा रातों रात सड़क को पक्का किया गया था।
अब भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले विभाग के अधिकारियों द्वारा फंड नहीं होने के लिए कहा जाता था लेकिन अब गृहमंत्री कादौरा होते ही फंड कहां से आ गया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियां होने पर कई विभागों में इसी प्रकार कार्य किया जाता है।