पुंछ। जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने रविवार को तहसीलदार मंडी जाहिर अहमद राणा सहित तहसील प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर मंडी तहसील के गांव अढ़ाई का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में होने वाली बर्फबारी को लेकर तहसील प्रशासन की तैयारियों को जांचा। डीसी ने अढ़ाई के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी जानीं और मौके पर ही तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों को लोगों की परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए। अढ़ाई निवासी दिव्यांग एवं समाज सेवक मोहम्मद फरीद मलिक ने डीसी को क्षेत्र की समस्याएं बताईं।